*राजस्थान मौसम अपडेट 16 मई* 


*वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है। जो कि सामान्य के आसपास है*


*राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है* 


*आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुनः अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री से. दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है*


*पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है* 


*राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में 18 से 22 मई के दौरान तेज सतही हवाएं 20-30 kmph चलने की संभावना है*


*मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर* 


*भारत मौसम विज्ञान विभाग*