1 जून 2026 से प्रदेशभर में हड़ताल पर जा सकते पेट्रोल पंप संचालक !

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 1 जून 2026 से पहले उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक धरना-प्रदर्शन और हड़ताल पर उतरेंगे।
एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि कई बार पत्र और ईमेल भेजने के बावजूद सरकार की ओर से कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। डीलर्स का आरोप है कि तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सीमित कर दी गई है, जिससे कई पेट्रोल पंप रोजाना ड्राई हो रहे हैं।
🚜 किसानों पर भी असर
डीलर्स का कहना है कि बारिश और बुवाई सीजन के दौरान किसानों को डीजल की अधिक जरूरत होगी, लेकिन मौजूदा पाबंदियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर स्थिति बन सकती है।
📌 मुख्य मांगें
• पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया जाए
• पेट्रोल पंपों और डिपो पर फ्लोमीटर लगाए जाएं
• सरकारी रैलियों में उधार दिए ईंधन का भुगतान किया जाए
• बायोडीजल और बेस ऑयल के अवैध कारोबार पर कार्रवाई हो
💬 एसोसिएशन का कहना है कि राजस्थान में ईंधन की कीमतें पंजाब और हरियाणा से ज्यादा हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
📍 अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो 1 जून 2026 से प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
#BCCLIVE #RajasthanNews #PetrolPump #DieselCrisis #BreakingNews #Rajasthan #FuelPrice #PetrolDiesel #BCCLiveNews