जालोर में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में आंधी और बारिश के आसार


(हर अपडेट के लिए हमारा इंस्टाग्राम पेज फॉलो जरूर करे)


BCC LIVE | जालोर

भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जालोर जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गुरुवार रात चली तेज आंधी और हवाओं के बाद शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से धूप का असर कुछ कम रहा, हालांकि हवा में नमी के कारण उमस बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार आज से क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक जालोर और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने, धूलभरी आंधी आने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिन का तापमान घटा, रात का बढ़ा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान बढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोगों को रातभर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

उमस से परेशान रहे लोग

रात के समय बढ़े तापमान और हवा में अधिक नमी के कारण जिले के कई इलाकों में लोग पूरी रात पसीने से परेशान रहे। गर्मी और उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

बारिश से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग का मानना है कि यदि अगले दो दिनों में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

(मौसम विभाग जालौर)

BCC LIVE ALART 

हमारा अनुमान है, पश्चिमी विक्षोभ का जालौर में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। तेज हवाए चल सकती हैं, आशिक बादलों की आवाजाही रहेगी। पर बारिश की संभावना नहीं है।