https://www.instagram.com/reel/DZq5e33zL-W/?igsh=MWZpM21wbzA5cThmeQ== 

नोसरा, 17 जून। नोसरा व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर धूलभरी आंधी भी चली। वहीं हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय से पड़ रही गर्मी के बीच इस बदलाव ने आमजन को काफी राहत पहुंचाई।

अगले तीन घंटे भी मौसम रह सकता है सक्रिय

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी तीन घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

खराब मौसम के दौरान लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे निर्माणों से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

BCC LIVE मौसम डेस्क लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ताजा अपडेट के लिए BCC LIVE से जुड़े रहें।

#Nosra #WeatherUpdate #BCCLIVE #RajasthanWeather #RainAlert #DustStorm #MonsoonUpdate #JaloreNews