![]() |
| (ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों से संवाद करते विधायक छगनसिंह राजपुरोहित।) https://www.instagram.com/reel/DZu9CrSTLTp/?igsh=OXpleXpiOXpnNWJy |
BCC LIVE | आहोर
आहोर क्षेत्र के सुगालिया जोधा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं।
ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी परेशानियों को उठाया। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए और जनहित के मामलों को प्राथमिकता देने की बात कही।
विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर एसडीएम आहोर, पंचायत समिति सदस्य जेसाराम राणा, मांगीलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष समुद्रसिंह कोराणा, चंपाभारती, विकास अधिकारी (बीडीओ) आहोर, तहसीलदार भाद्राजून सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन द्वारा उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ