राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 25 जिलों में अलर्ट!
जयपुर, 6 जून 2026। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार मजबूत होती नजर आ रही हैं। 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा सहित कई इलाकों में करीब 3 इंच तक बारिश हुई, जबकि चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
बारिश और तेज आंधी के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर सहित कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान के 25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।
BCC LIVE Update: फिलहाल बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों और अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
BCC LIVE WEATHER UPDATE
(प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे)

0 टिप्पणियाँ