राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने जालोर सहित कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों का अलर्ट जारी किया है।



मौसम विभाग के अनुसार जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और अन्य जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली चमकने और गिरने की भी संभावना जताई गई है।

जालोर जिले में शनिवार रात आई तेज आंधी के बाद अब एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

किसानों, पशुपालकों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

BCC LIVE की अपील — मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, सुरक्षित रहें और सतर्क रहें।

📡 BCC LIVE "हर खबर, सबसे पहले"