जालौर जिले में मई के बचे हुए करीब 2 हफ्तों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।


मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहने के आसार हैं, जिससे दोपहर के समय तेज धूप और लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। हालांकि 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण लोगों को हल्की राहत जरूर महसूस हो सकती है।


वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनती दिखाई दे रही है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।


विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और गर्मी से बचाव रखने की सलाह दी है।


BCC LIVE | मौसम अपडेट