🚨 BCC LIVE | हीट वेव चेतावनी ☀️🔥

राजस्थान सरकार द्वारा हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अगले 24 घंटों में बालोतरा, बारां, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, कोटा और प्रतापगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।

📍 आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

⚠️ जरूरी सावधानियां:

👉 दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें

👉 पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें

👉 हल्के और सूती कपड़े पहनें

👉 बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें

👉 बाहर निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करें

🌡️ बढ़ती गर्मी को देखते हुए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

📢 BCC LIVE

“सच दिखाना हमारा वादा”