जालौर/सांचौर क्षेत्र में नर्मदा मुख्य नहर की सफाई और मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आगामी सीजन में जल वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से नहर के 35 से 65 किलोमीटर क्षेत्र तक सिल्ट निकासी का काम जारी है। विभागीय टीमों द्वारा मशीनों की सहायता से दिन-रात सफाई कार्य किया जा रहा है।
लंबे समय बाद क्लोजर मिलने और डीजल उपलब्धता जैसी चुनौतियों के बावजूद विभाग लगातार कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार सिल्ट हटने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और किसानों को बेहतर जल आपूर्ति हो सकेगी।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि नहर से निकाली जा रही सिल्ट प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खेतों में डालने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलों की पैदावार में भी सुधार होता है। विभाग का लक्ष्य समय सीमा में कार्य पूरा कर आगामी सीजन में जल वितरण को सुचारु रूप से शुरू करना है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
0 टिप्पणियाँ