21 मई के आसपास बन सकता है सिस्टम, केरल में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका

BCC LIVE | मौसम अपडेट

मानसून के आगमन से पहले अरब सागर में मौसमीय गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। शुरुआती संकेतों के अनुसार 21 मई के आसपास दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिस्टम आगे चलकर लो प्रेशर एरिया और फिर डिप्रेशन का रूप ले सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे सिस्टम, जो अदन की खाड़ी की दिशा में बढ़ते हैं, मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल नहीं माने जाते। यह सिस्टम पश्चिमी तट की ओर आने वाली नमी वाली हवाओं को अपनी ओर खींच लेते हैं, जिससे केरल तट के पास बनने वाली मजबूत पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं।

इसी वजह से 24 से 26 मई के बीच केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग और विशेषज्ञ अरब सागर में हो रहे इन बदलावों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि यही गतिविधियां आने वाले दिनों में मानसून की गति और केरल में उसके आगमन की दिशा तय कर सकती हैं।

क्या पड़ सकता है असर?

केरल में मानसून की एंट्री में देरी संभव

दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं

अरब सागर में डिप्रेशन बनने की संभावना पर मौसम विभाग की नजर

मौसम से जुड़ी हर बड़ी और सटीक अपडेट के लिए जुड़े रहिए BCC LIVE के 


#BCCLIVE #Monsoon2026 #ArabianSea #KeralaMonsoon #WeatherUpdate #RainAlert #IndiaWeather #ArabianSea #LowPressureArea #MonsoonUpdate #WeatherNews #KeralaMonsoon #DepressionAlert