राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव अब 31 जुलाई 2026 तक करवाने होंगे। राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यह अहम फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।


हाईकोर्ट ने ओबीसी आयोग को भी निर्देश दिए हैं कि वह 20 जून तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करे। वहीं राज्य सरकार ने कोर्ट से चुनाव करवाने के लिए दिसंबर 2026 तक का समय मांगा था, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया।


इस मामले में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसीपी शर्मा की खंडपीठ ने 11 मई को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग को तय समय सीमा में चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस फैसले से प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो सकती हैं। अब सभी की नजर राज्य सरकार और चुनाव आयोग की आगामी रणनीति पर बनी हुई है।


📍 जयपुर

📺 BCC LIVE

हर खबर, सबसे पहले